News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना में तुअर के लिए एमएसपी खरीद शुरू
17-Jan-2026 02:53 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना में तुअर के लिए एमएसपी खरीद शुरू
★ बाजार भाव एमएसपी से नीचे आने पर तेलंगाना सरकार ने खरीफ सीजन की तुअर (अरहर) की एमएसपी पर खरीद शुरू करने का फैसला किया है। राज्य की मार्कफेड के माध्यम से यह खरीद की जा रही है।
★ इस सीजन में तेलंगाना में तुअर का उत्पादन लगभग 3 लाख टन आंका गया है और बुवाई क्षेत्र 2.02 लाख हेक्टेयर रहा। तुअर का एमएसपी ₹8,000 प्रति क्विंटल तय है, जबकि बाजार में किसानों को करीब ₹7,200 प्रति क्विंटल भाव मिल रहा है। हार्वेस्ट के समय (जनवरी–फरवरी 2026) भाव ₹6,900–7,200 के दायरे में रहने का अनुमान है।
★ केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार 1.71 लाख टन तक तुअर की खरीद करेगी। एमएसपी खरीद 26 मार्च तक चलेगी। फिलहाल प्रस्तावित 82 में से 13 खरीद केंद्र चालू हैं और अब तक 32 किसानों से 30.25 टन तुअर की खरीद की जा चुकी है।
★ अन्य राज्यों में भी तुअर की खरीद चालू है जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।
