News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तिलहन खेती का रकबा बढ़ा, उत्पादन 429.89 लाख टन पर पहुंचा

04-Feb-2026 11:40 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तिलहन खेती का रकबा बढ़ा, उत्पादन 429.89 लाख टन पर पहुंचा
★ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अंतिम अनुमान के अनुसार देश में तेलहन की खेती का रकबा 2023–24 के 301.92 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2024–25 में 304.40 लाख हेक्टेयर हो गया है। इसी अवधि में तेलहन उत्पादन भी 396.69 लाख टन से बढ़कर 429.89 लाख टन दर्ज किया गया है।
★ इसके अलावा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के अंतर्गत तेलहनों की खरीद भी की जा रही है, जिससे किसानों को बेहतर दाम और आय समर्थन मिल सके।
★ यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने कल लोक सभा में एक लिखित उत्तर में दी।