News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तुवर बाजार अपडेट: भावों में लगातार तेजी का माहौल

22-Oct-2025 11:28 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तुवर बाजार अपडेट: भावों में लगातार तेजी का माहौल
★ आज चेन्नई, दिल्ली और सोलापुर समेत प्रमुख तुवर बाजारों में इस सप्ताह कीमतों में बढ़त देखने को मिली है।
★ चेन्नई में लेमन तुवर का भाव 75 रुपए बढ़कर 6,675 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
★ दिल्ली में लेमन का भाव 7,025 रुपये प्रति क्विंटल (+50) जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक तुवर क्रमशः 7150 और 7250 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
★ सोलापुर में बिल्टी भाव पिंक वैरायटी 6,200–7,350 रुपये प्रति क्विंटल (+250)पर ट्रेड हुआ।
★ बर्मा बाजार में लेमन तुवर का FOB/C&F भाव 15 डॉलर के उछाल के बाद 755 डॉलर प्रति टन पर आया। 
★ लातूर के मुहर्त भावों में लाल मारुति और 63 नम्बर तुवर समान रूप से 7500 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचे,  200 रुपए अधिक।
★ घरेलू मांग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता के कारण भावों में तेजी जारी रहने की संभावना है।
★ साथ ही इस वर्ष ख़राब मौसम के कारण उत्पादन प्रभावित होता दिख रहा है।
★ भविष्य में तुवर की कीमतों में तेजी की प्रबल संभावनाएं बन रही है।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।