News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तुवर की सरकारी खरीद और पूल में स्टॉक की स्तिथि

05-Dec-2025 10:37 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तुवर की सरकारी खरीद और पूल में स्टॉक की स्तिथि
★ केंद्र सरकार तुवर की खरीद इस बार जनवरी से ही शुरू करने की तैयारी कर रही है ताकि कम बाजारभाव के बीच तेजी से खरीद बढ़ाकर बफर स्टॉक मजबूत किया जा सके। यह खरीद NAFED और NCCF द्वारा की जाएगी। 
★ अधिकांश प्रमुख उत्पादक राज्यों–कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात–के लिए कृषि मंत्रालय से मात्रा एवं खरीद समय की अंतिम मंजूरी अभी लंबित है, जबकि केवल उत्तर प्रदेश ने औपचारिक जानकारी भेजी है। पिछले वर्ष सरकार केवल 6 लाख टन खरीद सकी थी, जबकि लक्ष्य 13 लाख टन था।
★ इस बार समय पर खरीद शुरू होने पर खरीद स्तर बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में सरकार के पास लगभग 5 लाख टन तुवर का बफर स्टॉक है, जबकि रणनीतिक भंडार 10 लाख टन बनाए रखने के लिए उतनी ही और मात्रा की जरूरत होगी।
★ नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है और बाजार भाव MSP से काफी नीचे।
★ अगर नमीं सही रही तो खरीद बढ़ सकती है।
★ सरकार ने उत्पादन अनुमान 36 लाख टन रखा है और समय पर खरीद, कम दाम तथा आयात के साथ इस सीजन में खरीद पिछली बार से काफी अधिक रहने की उम्मीद है।