News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दलहन आयात के लिए जल्द ही घोषित होगा MoU
22-Jan-2026 10:22 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दलहन आयात के लिए जल्द ही घोषित होगा MoU
★ यांगून (म्यांमार) में आयोजित दक्षिण एशिया एग्री फोरम 2026 के दौरान निधि खरे, सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग, भारत सरकार ने महत्वपूर्ण बयान दिया।
★ उन्होंने कहा कि भारत सरकार बहुत जल्द दालों के आयात को लेकर अगले पाँच वर्षों के लिए नया समझौता ज्ञापन (MoU) घोषित करने जा रही है। इस प्रस्तावित MoU का उद्देश्य दालों की आपूर्ति को स्थिर बनाए रखना, बाजार में कीमतों की अस्थिरता को कम करना तथा उपभोक्ताओं और उद्योग को दीर्घकालिक नीति स्पष्टता प्रदान करना है।
