News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दलहन आयात शुल्क मामला

25-Oct-2025 01:36 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दलहन आयात शुल्क मामला
★ अभी हाल ही में एक सर्कुलर जारी किया गया जिसमें आयात शुल्क दर्शाये गए हैं। 
★ एक बड़े कस्टम हाउस एजेंट की समझ के अनुसार यह अधिसूचना मुख्य अधिसूचनाओं (mother notifications) को सुव्यवस्थित / एकीकृत करने के लिए जारी की जाती गई है, जो सभी आयातित वस्तुओं को कवर करती हैं, चाहे वे मुक्त, प्रतिबंधित या निषिद्ध हों।
★ यह अधिसूचना किसी भी वस्तु की ड्यूटी-संबंधी अधिसूचना को बदलती नहीं है। इस शीट में उल्लेखित ड्यूटी केवल बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD – Basic Custom Duty) है, जो उस वस्तु के मुख्य अधिसूचना में शामिल है।
★ लेकिन वस्तु पर लागू ड्यूटी संरचना, उदाहरण के लिए पीली मटर के मामले में अभी भी Notification 64/2023 के अनुसार लागू होगी यानि पहले के तरह 0% आयात शुल्क रहेगा। 
★ इसी तरह अन्य दालों और अन्य वस्तुओं के लिए उनकी नवीनतम टैरिफ अधिसूचनाएँ लागू रहेंगी।
★ सारांश में कहें तो, यह अधिसूचना मुख्य रूप से अनुपालन / प्रशासनिक उद्देश्य के लिए है और इसका टैरिफ या ड्यूटी संरचना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
और स्पष्ट जानकारी मिलने कर आपको सूचित किया जाएगा।