News Capsule/न्यूज कैप्सूल: धान खरीदी सीजन 2025-26

27-Oct-2025 09:32 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: धान खरीदी सीजन 2025-26
★ रविवार तक देशभर में कुल 124.22 लाख मीट्रिक टन (LMT) धान की खरीद की जा चुकी है। इस सीजन में सरकार ने कुल 864.81 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमान लगाया है।
राज्यवार स्थिति इस प्रकार है –
★ पंजाब ने खरीदी में बढ़त बनाए रखी है, जहां अब तक 62.30 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।
★ हरियाणा दूसरे स्थान पर है, जहां 47.38 लाख मीट्रिक टन खरीद दर्ज की गई है।
★ छत्तीसगढ़ से इस सीजन में 108.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का अनुमान है, जबकि अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है।
★ तेलंगाना में लगभग 69,667 मीट्रिक टन, उत्तराखंड में 30,307 मीट्रिक टन, और तमिलनाडु में 10.79 लाख मीट्रिक टन खरीदी हुई है।
★ अन्य राज्यों में जैसे बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल आदि में खरीदी जल्द शुरू होने की संभावना है।
★ त्यौहारी सीजन समाप्त होने के बाद अब आगामी दिनों में खरीद रफ़्तार बढ़ सकती है।