News Capsule/न्यूज कैप्सूल: उड़द बाजार अपडेट: भावों में हल्की तेजी
22-Oct-2025 11:34 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: उड़द बाजार अपडेट: भावों में हल्की तेजी
★ मुंबई, चेन्नई, दिल्ली और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उड़द की कीमतों में इस सप्ताह हल्की बढ़त दर्ज की गई है।
★ मुंबई पोर्ट में उड़द (FAQ) का भाव 50 रुपए बढ़कर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल पर आया।
★ चेन्नई उड़द की कीमतों में भी देखी गई बढ़ोतरी। FAQ 50 रुपए बढ़कर 6,850 रुपये प्रति क्विंटल और SQ 100 रुपए उछल कर 7,550 रुपये प्रति क्विंटल और ब्राज़ील 75 रुपए बढ़कर 7,900 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंचा।
★ दिल्ली में FAQ उड़द 7,171 रुपये प्रति क्विंटल (+45) और SQ 7,900 रुपये प्रति क्विंटल (+75) आए।
★ बर्मा बाजार में उड़द का FOB/C&F भाव FAQ 760 डॉलर प्रति टन पर स्थिर जबकि SQ 5 डॉलर बढ़कर 835 डॉलर प्रति टन पर आया।
★ लगातार 4 वर्षो से खरीफ उड़द के उत्पादन में आ रही है गिरवाट, इस वर्ष भी अत्यधिक बारिश से उत्पादन घटा, जिससे विदेशी माल पर निर्भरता बढ़ी।
★ घरेलू मांग के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता के कारण उड़द के भाव में धीरे-धीरे बढ़त देखने को मिल रही है।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
