News Capsule/न्यूज कैप्सूल: वैश्विक खाद्य तेल बाज़ार अपडेट
17-Dec-2025 01:22 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: वैश्विक खाद्य तेल बाज़ार अपडेट
पाम ऑयल
★ वैश्विक पाम ऑयल उत्पादन बढ़ने से खाद्य तेल बाज़ार की तंगी में धीरे-धीरे राहत के संकेत मिल रहे हैं।
★ बेहतर पैदावार, प्रबंधन और स्थिर कटाई परिस्थितियों के चलते पाम ऑयल उत्पादन बढ़कर करीब 8 करोड़ टन पहुँचने का अनुमान।
★ वैश्विक खाद्य तेल उत्पादन में होने वाली कुल बढ़ोतरी का 43% से अधिक हिस्सा पाम ऑयल से आने की संभावना।
★ बढ़ी आपूर्ति के कारण 2026 में कच्चे पाम तेल (CPO) के दाम औसतन RM 4,000 प्रति टन रहने का अनुमान।
~~~~~~~~~~
सोयाबीन
★ सोयाबीन उत्पादन 2025-26 में स्थिर रहने की उम्मीद। हालांकि अमेरिका-चीन व्यापार अब भी निर्णायक कारक बना हुआ है।
★ चीन फिलहाल ब्राज़ील सहित दक्षिण अमेरिकी देशों से अधिक सोयाबीन खरीद रहा है, जिससे अमेरिकी सोयाबीन की मांग सीमित बनी हुई है।
~~~~~~
सोया ऑयल
★ सोया ऑयल उत्पादन मजबूत बना रहने का अनुमान है और वैश्विक आपूर्ति पर्याप्त मानी जा रही है।
★ हालांकि अमेरिका-चीन व्यापार में धीरे-धीरे सुधार से सोया ऑयल को कुछ समर्थन मिल सकता है, लेकिन कीमतों में तेज़ उछाल की संभावना कम बताई जा रही है।
★ बढ़ती पाम, सूरजमुखी और सोया ऑयल आपूर्ति के चलते वैश्विक खाद्य तेल बाज़ार में संतुलन बेहतर होने की उम्मीद है।
