News Capsule/न्यूज कैप्सूल: WASDE रिपोर्ट: वैश्विक सोयाबीन स्टॉक व खपत में बढ़ोतरी, निर्यात भी मजबूत
11-Feb-2026 10:08 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: WASDE रिपोर्ट: वैश्विक सोयाबीन स्टॉक व खपत में बढ़ोतरी, निर्यात भी मजबूत
★ USDA की फरवरी WASDE रिपोर्ट के अनुसार 2025-26 सीजन में वैश्विक सोयाबीन बाजार में उत्पादन, खपत और स्टॉक—तीनों में बढ़ोतरी का अनुमान है।
★रिपोर्ट के मुताबिक 2025-26 में शुरुआती स्टॉक 1236.6 लाख टन आंका गया है, जो पिछले सीजन (1150.8 लाख टन) से 85.80 लाख टन अधिक है।
★वैश्विक उत्पादन 4281.8 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 2024-25 के 4271.5 लाख टन से 10.30 लाख टन ज्यादा है।
★आयात 1859.9 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले साल से 65 लाख टन अधिक है।
★वहीं क्रशिंग 3680.3 लाख टन और घरेलू खपत 4247.1 लाख टन रहने का अनुमान है, जिसमें क्रमशः 88.10 और 109.70 लाख टन की बढ़ोतरी दिखाई गई है।
★निर्यात 1875.7 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल से 32.40 लाख टन ज्यादा है।
★सीजन के अंत में अंतिम स्टॉक 1255.1 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 18.50 लाख टन की वृद्धि दर्शाता है।
★कुल मिलाकर रिपोर्ट वैश्विक सोयाबीन बाजार में आपूर्ति और मांग दोनों में मजबूती का संकेत दे रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कीमतों की दिशा पर भी असर पड़ सकता है।
