News Capsule/न्यूज कैप्सूल: यूक्रेन पर रूसी हमलों से भारत में सनफ्लावर ऑयल महंगा, आयात लागत बढ़ी
20-Jan-2026 05:12 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: यूक्रेन पर रूसी हमलों से भारत में सनफ्लावर ऑयल महंगा, आयात लागत बढ़ी
★ यूक्रेन के वेजिटेबल ऑयल सेक्टर पर रूस द्वारा किए गए लक्षित हमलों के बाद वैश्विक सप्लाई सख्त हो गई है, जिसका असर भारत के बाजारों में साफ दिख रहा है
★ अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज़ उछाल के चलते भारत के लिए सनफ्लावर ऑयल का आयात महंगा हो गया है।
★ जनवरी 2026 की शुरुआत में सनफ्लावर ऑयल CIF इंडिया का भाव बढ़कर करीब 1,325 डॉलर प्रति टन पहुंच गया, जो फरवरी 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। वहीं, यूरोप के छह प्रमुख पोर्ट्स पर FOB कीमतें लगभग 1,409 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गई हैं, जो अगस्त 2022 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है।
★ महंगे आयात के कारण घरेलू बाजार में खाद्य तेल कीमतों पर दबाव बढ़ा है। हालांकि भारत ने यूक्रेन की जगह रूस और अर्जेंटीना से खरीद बढ़ाई है, लेकिन वैश्विक भाव ऊंचे रहने से राहत सीमित रही है।
★ यदि ब्लैक सी क्षेत्र में हालात जल्द नहीं सुधरे, तो आने वाले हफ्तों में भी भारत में सनफ्लावर ऑयल के भाव मजबूत बने रह सकते हैं।
