News Capsule/न्यूज कैप्सूल:इंडोनेशिया- पाम तेल निर्यात में 32.4% का उछाल: इंडोनेशिया की सांख्यिकी एजेंसी

03-Nov-2025 04:05 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल:इंडोनेशिया- पाम तेल निर्यात में 32.4% का उछाल: इंडोनेशिया की सांख्यिकी एजेंसी
★ मात्रा के हिसाब से जनवरी से सितम्बर 25 तक निर्यात 11.62% बढ़कर 175.8 लाख टन तक पहुंच गया। हालांकि, सितंबर में निर्यात घटकर 13.8 लाख टन रह गया, जो अगस्त की तुलना में लगभग 46% कम है।
★ जनवरी–सितंबर 2025 के दौरान भारत को इंडोनेशिया के ‘एनिमल फैट्स एंड वेजिटेबल ऑयल’ श्रेणी के तहत $2.84 बिलियन मूल्य का निर्यात हुआ, जिसमें पाम ऑयल की बड़ी हिस्सेदारी शामिल है।
★ भारत, चीन और अमेरिका के बाद, 2025 की तीसरी तिमाही तक भारत इंडोनेशिया का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना रहा।
★ सितंबर में वैश्विक पाम ऑयल कीमत लगभग $1,038.36 प्रति टन रही, जो पिछले महीने से 1.19% और पिछले वर्ष से 5.65% अधिक है।