ऑस्ट्रेलिया के दिसंबर चना-मसूर निर्यात ने चौंकाया

11-Feb-2026 10:15 AM

ऑस्ट्रेलिया के दिसंबर चना-मसूर निर्यात ने चौंकाया
★ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया ने 5.88 लाख टन चना और 4.10 लाख टन मसूर निर्यात किया। यह आंकड़ा नवंबर की तुलना में काफी अधिक है। चना निर्यात 57% बढ़ा, जबकि मसूर निर्यात दोगुने से भी ज्यादा रहा।
★चना के लिए भारत सबसे बड़ा खरीदार रहा, जिसने कुल निर्यात का 63% यानी 3.68 लाख टन खरीदा। इसके बाद बांग्लादेश (1.06 लाख टन) और पाकिस्तान (96 हजार टन) रहे।
★मसूर में भी भारत (1.59 लाख टन) और बांग्लादेश (1.39 लाख टन) प्रमुख बाजार रहे, जबकि पाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।
★व्यापारियों के अनुसार, 11% आयात शुल्क लागू होने के बावजूद भारत की मजबूत खरीद ने बाजार को चौंकाया है।

★ऑस्ट्रेलिया से भारत को निर्यात
★देसी चना
अक्टूबर- 39,881
नवंबर- 2,24,422
दिसम्बर- 3,68,177
अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक- 6,32,480

★मसूर
अक्टूबर- 3,140
नवंबर- 97,263
दिसम्बर- 1,59,067
अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक- 2,59,470