ऑस्ट्रेलिया में नई रिसर्च से धान-गेहूं की उपज दर बढ़ाने में सहायता
31-Oct-2025 07:56 PM
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसा लघु धंधा तैयार किया है जिससे प्रकाश संश्लेषण को सुपरचार्ज करने में सहायता मिलेगी और इससे गेहूं तथा धान की औसत उपज दर में बढ़ोत्तरी घटना संभव हो सकेगा।
इतना ही नहीं बल्कि इस यंत्र की सहायता से फसल में बिजाई के लिए पानी तथा प्रगति के लिए नाइट्रोजन की भी आवश्यकता कम पड़ेगी।
सिडनी विश्वविद्यालय तथा ऑस्ट्रेलिया के नेशनल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से इस सूक्ष्म यंत्र (टिनी स्ट्रक्चर) का निर्माण किया गया है।
पौधों में अधिक प्रभावशाली ढंग से कार्बन को फिक्स करने में आ रही समस्या को दूर करने के लिए अनुसंधानकर्ताओं द्वारा पांच वर्षों तक लगातार शोध किया गया और अंततः उसे अपने उद्देश्य में सफलता हासिल हो गई।
भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश के लिए यह उपकरण काफी उपयोगी एवं लाभदायक साबित हो सकता है। भारत में धान और गेहूं की खेती अत्यन्त विशाल क्षेत्रफल में होती है लेकिन यहां औसत उपज दर कम होने से अपेक्षित उत्पादन प्राप्त नहीं हो पाता है। इसे बढ़ाकर वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की आवश्यकता है।
