OMSS स्कीम व उसका बाजारों पर असर

11-Jul-2024 11:59 AM

OMSS स्कीम व उसका बाजारों पर असर
★ कल OMSS स्कीम के तहत गेहूं बिक्री पालिसी घोषित की गयी जिसमें FAQ गेहूं के भाव 2325 व URS 2300 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किये गये। तथा भारत ब्रांड आटा के लिए विभिन्न संस्थाओं को 2300 रुपए पर गेहूं देने की घोषणा की गयी।
★ अच्छी बात यह हैं कि इसमें किराया भाड़ा शामिल नहीं है, पिछले दो सीजन में पूरे भारत में गेहूं के एक ही रिजर्व भाव थे जिसके कारण उत्तर भारत के गेहूं की डिमांड दक्षिण भारत में उस अनुपात में नहीं हो पायी जो पहले होती थी।
★ एक भाव होने के कारण बीते सीजन में रिकॉर्ड मात्रा में गेहूं खरीद की गयी।
★ OMSS स्कीम का सभी एसोसिएशन ने किया स्वागत और कहा कि यह कदम बहुत सोच-समझकर उठाया गया है इससे दक्षिण भारत व उत्तर भारत गेहूं की निजी मांग निकलेगी तथा ट्रेडर्स व किसानों के पास पड़ा स्टॉक भी बाजारों में आएगा।
★ देश की अधिकतर मंडियों में गेहूं के भाव रिजर्व भावों से अधिक, अगर एफसीआई गैर उत्पादक राज्यों में अच्छी मात्रा में बिक्री करता है तो बाजार स्थिर रहेंगे अन्यथा कीमतें बढ़ सकती है।
★ स्टॉक लिमिट लगाए जाने के बाद स्टॉकिस्ट, मिलर्स, ट्रेडर्स पर स्टॉक निकालने का दबाव बना रहेगा जिससे बाजारों में गेहूं की उपलब्धता अच्छी हो सकती है।
★ कुल मिलाकर यह कदम गेहूं उद्योग के लिए अच्छा।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
OMSS scheme and its impact on markets
★ Yesterday, under the OMSS scheme, wheat sales policy was announced in which the price of FAQ wheat was fixed at Rs 2325 and URS at Rs 2300 per quintal. And it was announced that wheat would be given to various organizations at Rs 2300 for Bharat Brand flour.
★ The good thing is that freight charges are not included in this, in the last two seasons, the reserve price of wheat was the same in the whole of India, due to which the demand for wheat from North India could not be in the same proportion in South India as it was earlier.
★ Due to the same price, wheat was purchased in record quantity in the last season.
★ All the associations welcomed the OMSS scheme and said that this step has been taken very thoughtfully, due to this, private demand for wheat from South India and North India will come out and the stock lying with traders and farmers will also come to the markets.
★ In most of the mandis of the country, the price of wheat is higher than the reserve price. If FCI sells a good quantity in the non-producing states, then the market will remain stable, otherwise the prices may increase.
★ After imposing the stock limit, there will be pressure on stockists, millers, traders to clear the stock, due to which the availability of wheat in the markets can be good.
★ Overall, this step is good for the wheat industry.