पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी से बढ़ सकती है ठण्ड: IMD

29-Jan-2026 08:19 AM

पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी से बढ़ सकती है ठण्ड: IMD
★ भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश में शनिवार से बर्फ़बारी हो सकती है जिससे मैदानी इलाकों में ठण्ड बढ़ेगी।
★ इसके अलावा रविवार को राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की रिपोर्ट दी।
★ शनिवार को पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में धुंध पड़ सकती है।
★ गुजरात में भी तापमान गिरने की रिपोर्ट दी गयी।
★ फ़िलहाल इस मौसम से रबी फसलों पर अधिक असर नहीं पड़ा क्योंकि फसलों का भी विकास हो रहा है, यह मौसम गेहूं के लिए अनुकूल परन्तु सरसों के लिए ठीक नहीं।