पंजाब: आटा-दाल योजना के लाभार्थियों के लिए अब मुफ्त में दाल, चाय, चीनी, सरसों का तेल और हल्दी

25-Oct-2025 11:17 AM

पंजाब: आटा-दाल योजना के लाभार्थियों के लिए अब मुफ्त में दाल, चाय, चीनी, सरसों का तेल और हल्दी
★ पंजाब सरकार अगले साल अप्रैल से आटा-दाल योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त दाल, चाय पत्ती, चीनी, सरसों का तेल और हल्दी भी देने की योजना बना रही है। हर परिवार को 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो चाय पत्ती, 1 लीटर सरसों का तेल और 200 ग्राम हल्दी दी जाएगी।
★ राज्य में आटा-दाल योजना के 40 लाख लाभार्थी हैं। इस मुफ्त वितरण पर सालाना लगभग 1,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना के तहत पहले से ही हर सदस्य को 5 किलो आटा दिया जाता है।