पंजाब में 7-8 नवम्बर को गेहूं पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

04-Nov-2025 10:51 AM

चंडीगढ़। व्हीट प्रोडक्ट्स प्रोमोशन सोसायटी द्वारा पंजाब रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन के सहयोग से चंडीगढ़ के होटल हयात रिजेंसी में 7-8 नवम्बर 2025 को गेहूं पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसका विषय -"परिचक्रण में गेहूं : जलवायु, गुणवत्ता एवं खपत के लिए तैयारी" है। 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण गेहूं मूल्य श्रृंखला को एक साथ एक मंच पर लाना है जिसमें किसानों एवं ब्रीडर्स से लेकर मिलर्स, ब्रोकर्स, क्रूड प्रोसेसर्स तथा अनुसंधानकर्ता तक सम्मिलित हैं जलवायु परिवर्तन,

उपयोग की खाद्य शैली में आने वाले बदलाव तथा वैश्विक व्यापार के अवसर के संदर्भ में भारतीय गेहूं के उद्योग के भविष्य के लिए रोड मैप तैयार करने में यह सेमिनार काफी कारगर और उपयोगी साबित हो सकता है।

इस कार्यक्रम में देश की अधिकांश दिग्गज कंपनियों  एवं अन्य सम्बद्ध पक्षों के भाग लेने की संभावना है। इसमें गेहूं के उत्पादकों एवं ब्रीडर्स (बीज उत्पादक), मौसम वैज्ञानिक विशेषज्ञ, नीति निर्माता, मिलर्स, बेकर्स, फूड प्रोसेसर्स, तकनीक प्रदाता और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ आदि शामिल हैं। 

इन सभी पक्षों- क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति से यह सेमिनार सही मायने में एक बहुपक्षीय प्लेटफार्म बन जाएगा। इसमें जानकारी एवं सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा और पारम्परिक सहयोग का रास्ता प्रशस्त होगा। 

व्हीट प्रोडक्ट्स प्रोमोशन सोसायटी के चेयरमैन का कहना है कि यह गेहूं क्षेत्र में अवसरों की तलाश का एक बेहतर माध्यम साबित होगा और उसे भविष्य की चुनौतियों के बारे में जानने-समझने का अवसर मिलेगा।

भारत गेहूं का दूसरा सबसे प्रमुख उत्पादक एवं उपभोक्ता देश है। यहां इस महत्वपूर्ण खाद्यान्न फसल की बोआई आरंभ हो चुकी है इसलिए आगे की स्थिति पर नजर रखना बेहद आवश्यक है।