PSS/PDPS के तहत दलहन–तिलहन की खरीद
16-Dec-2025 11:48 AM
PSS/PDPS के तहत दलहन–तिलहन की खरीद
★ केंद्र सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर राहत देने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों में प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) और प्राइस डेफिशिएंसी पेमेंट स्कीम (PDPS) के तहत दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर खरीद को मंजूरी दी है।
~~~~~~~
तेलंगाना
★ तेलंगाना में PSS के तहत 4,430 मीट्रिक टन मूंग की खरीद को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, राज्य में 100% उड़द और 25% सोयाबीन की खरीद भी करेगी।
~~~~~~~
ओडिशा
★ ओडिशा में PSS के अंतर्गत 18,470 मीट्रिक टन तुवर की खरीद को मंजूरी दी गई।
~~~~~~~
महाराष्ट्र
★ महाराष्ट्र में PSS के तहत 33,000 मीट्रिक टन मूंग, 3.25 लाख टन उड़द, 18.5 लाख टन सोयाबीन की खरीद की जाएगी।
~~~~~~~
मध्य प्रदेश
★ मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार PDPS के तहत भावान्तर योजना के तहत 22.21 लाख टन सोयाबीन मंजूरी दी गई।
★ उपरोक्त सभी फसलों की कीमतें MSP से नीचे चल रही है, सरकारी खरीद शुरू होने के बाद भी मूल्यों को समर्थन नहीं मिल रहा जिसका मुख्य कारण मांग का समर्थन न मिल पाना है।
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि भविष्य में अगर इस सरकारी खरीद का असर कीमतों पर पड़ सकता है यानि भाव बढ़ सकते हैं।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
