रबी फसलों के लिए राहत भरी खबर, आगामी दिनों में बारिश बर्फबारी होने की उम्मीद

19-Jan-2026 10:52 AM

रबी फसलों के लिए राहत भरी खबर, आगामी दिनों में बारिश बर्फबारी होने की उम्मीद
★ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत और पहाड़ी राज्यों में मौसम की स्थिति इस प्रकार रहने की संभावना है:
18–21 जनवरी
★ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी।
★ मैदानी इलाकों में ठंड बनी रहेगी, तापमान में बड़ा बदलाव नहीं।
~~~~~~
22 जनवरी
★ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश की शुरुआत।
★ पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की तीव्रता बढ़ने लगेगी।
~~~~~~
23 जनवरी
★ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और ऊंचाई वाले हिमाचल क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना।
★ उत्तराखंड में बारिश के साथ गरज-चमक के आसार।
★ मैदानी उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी।
~~~~~~
24 जनवरी
★ उत्तर-पश्चिम भारत (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान) में हल्की से मध्यम बारिश।
★ पहाड़ी राज्यों में व्यापक बारिश-बर्फबारी।
~~~~~
★ इस बारिश से गेहूं, सरसों, चना और जौ को पहुंचेगा लाभ।
★ देश के कई इलाकों में अभी तक रबी सीजन में बारिश नहीं हुई, बारिश हुई तो उत्पादकता बढ़ेगी।