रबी तेल-तिलहन सेमिनार के लिए कार्यक्रम घोषित

20-Jan-2026 05:10 PM

भरतपुर। स्वदेशी वनस्पति तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के शीर्ष संगठन- सेन्ट्रल आर्गेनाइजेशन फॉर ऑयल इंडस्ट्री एंड ट्रेड (कोएट) के तत्वावधान में तथा मस्टर्ड ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (मोपा) के सौजन्य से भरतपुर ऑयल मिलर्स एसोसिएशन (बोमा) द्वारा आगामी 14-15 मार्च को भरतपुर (राजस्थान) में आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय 46 वें रबी तिलहन-तेल सेमिनार के लिए कार्यकर्मों की घोषणा कर दी गई है। 

इसके तहत शनिवार, 14 मार्च 2026 को भरतपुर के सिद्देश रिसोर्ट में सायं 5 बजे से रजिस्ट्रेशन आरंभ होगा और फिर 7 बजे फैलोशिप तथा डिनर का आयोजन किया जाएगा। 

मुख्य कार्यक्रम रविवार, 15 मार्च 2026 को आयोजित होगा। इसके तहत सुबह 8 से 10 बजे के बीच ब्रेक फास्ट तथा रजिस्ट्रेशन, 10 से 11.30 बजे तक उद्घाटन सत्र, 11.30 से 12.15 बजे तक प्रमुख वक्त का सम्बोधन, 12.15 से 1.बजे तक आरम्भिक सेशन और 1.00 से 2.30 बजे के बीच लंच का आयोजन होगा।

इसके बाद अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे के बीच फसल अनुमान स्तर और 3.30 से 4.00 बजे के बीच खुली परिचर्चा का आयोजन होगा।

शाम 4.00 से 4.15 बजे के बीच तिलहन फसलों के उत्पादन के अनुमान (आंकड़ों) की घोषणा की जाएगी और 4.15 बजे के बाद हाई टी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

यह कार्यक्रम भरतपुर के ही ग्रैंड बारसो रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। दोनों ही रिसोर्ट एन एच - 21, आगरा रोड पर स्थित हैं। 

आयोजकों के अनुसार 28 फरवरी 2026 तक डेलिगेशन रजिस्ट्रेशन फीस 8000 रुपए तथा 28 फरवरी के बाद 10,000 रुपए होगी जबकि 18 प्रतिशत का जीएसटी अलग से लगेगा।

इस महत्वपूर्ण, उपयोगी एवं लाभप्रद कार्यक्रम में मोपा एवं कोएट के अध्यक्ष बाबू लाल डाटा, कोएट के चेयरमैन सुरेश नागपाल, कोएट के सचिव गजेंदर फा,

फसल अनुमान समीति के अनिल चतर, यूपी ऑयल मिलर्स एसोसिएशन के नेशनल कन्वीनर दिनेश राठौड़, मोपा के सचिव एवं भरतपुर ऑयल मिलर्स  एसोसिएशन (बोमा) के अध्यक्ष के० के० अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे।