सीबोट गेहूं बाजारों में कल देखी गयी गिरावट

13-Nov-2024 08:22 AM

सीबोट गेहूं बाजारों में कल देखी गयी गिरावट
★ 7 नवम्बर वाले सप्ताह में अमरीका से 3.5 लाख टन गेहूं का हुआ निर्यात जिसमें से 0.84 लाख टन साउथ कोरिया, 0.57 लाख टन फिलिपीन्स को किया गया निर्यात, सीजन में कुल निर्यात 101 लाख टन पहुंचा गत वर्ष से 28% अधिक।
★ कई वर्षों के बाद अमरीका से गेहूं, मक्का व सोया का निर्यात बढ़ने लगा।
★ जापान ने 1.14 लाख टन गेहूं खरीद टेंडर किये जारी।
★ फ्रांस में सॉफ्ट गेहूं का उत्पादन 255.6 लाख टन पहुंचने का अनुमान दिया गया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
घरेलू गेहूं बाजार
★ बीते दिन 12 नवम्बर को दिल्ली गेहूं एक बार फिर तेजी का साथ हुआ बंद व कई न्यूज़ एजेंसियों ने यह खबर भी छापी।
★ देखना होगा कि सरकारी कीमतों को नियंत्रित करने के लिए OMSS स्कीम कब खोलती है।