साप्ताहिक समीक्षा-चीनी

04-Apr-2026 07:02 PM

सामान्य कारोबार के साथ चीनी में मिश्रित रुख

नई दिल्ली। मांग और आपूर्ति के बीच काफी हद तक संतुलन होने के कारण 28 मार्च- 3 अप्रैल वाले सप्ताह के दौरान चीनी के मिल डिलीवरी मूल्य एवं हाजिर बाजार भाव में मिश्रित रुख देखा गया। 
मिल डिलीवरी भाव 
चीनी के मिल डिलीवरी मूल्य में पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 रुपए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 रुपए तथा गुजरात में 5-20 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही जबकि मध्य प्रदेश में 10 रुपए, पंजाब में 50 रुपए तथा बिहार में 51 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया।  
हाजिर भाव 
चीनी का हाजिर बाजार भाव दिल्ली में 4300/4450 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा और रायपुर में भी कोई बदलाव नहीं देखा गया मगर इंदौर में 40 रुपए घटकर 4130/4230 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। 
कोलकाता / मुम्बई 
कोलकाता में भाव स्थिर रहा लेकिन मुम्बई (वाशी) में यह 20 रुपए सुधरकर 3870/4070 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। 
पोर्ट डिलीवरी मूल्य 
चीनी का नाका पोर्ट डिलीवरी मूल्य भी 20 रुपए बढ़कर 3820/4020 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में चीनी के टेंडर मूल्य में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। चीनी का उत्पादन अंतिम चरण में पहुंच गया है। आगामी समय में औद्योगिक मांग निकलने से बाजार कुछ मजबूत हो सकता है।