साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

04-Apr-2026 07:09 PM

यूपी में बेहतर कारोबार से मूंगफली के दाम में सुधार 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (यूपी) के झांसी, महोबा एवं मऊरानीपुर में आपूर्ति का दबाव घटने तथा खरीदारों की कुछ मांग निकलने से मूंगफली के दाम में 100-200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के सोलापुर में भी 20 रुपए की तेजी रही जबकि गुजरात एवं राजस्थान जैसे शीर्ष उत्पादक प्रांतों में स्थिरता बनी रही। 
मूंगफली 
28 मार्च- 3 अप्रैल वाले सप्ताह के दौरान मूंगफली का दाम गुजरात के राजकोट में 8000/9000 रुपए तथा राजस्थान के बीकानेर में 7300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा जबकि सोलापुर में 200 रुपए की वृद्धि के साथ 8800 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। उत्तर प्रदेश में झांसी तथा मऊरानीपुर में मूंगफली का दाम 200-200 रुपए तथा महोबा में 100 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। सभी मंडियों में माल की सीमित आवक हुई।
मूंगफली दाना  
छिलका रहित मूंगफली के दाम में क्रशर्स- प्रोसेसर्स एवं निर्यातकों की मांग सुस्त देखी गई। बीकानेर में तो भाव स्थिर रहा मगर सोलापुर में 50/60 काउंट का दाम 400 रुपए घट गया। 
मूंगफली तेल 
लूज रूप में मूंगफली तेल के कारोबार में भी ज्यादा सक्रियता नहीं जिससे गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में भाव स्थिर तथा अहमदाबाद में 20 रुपए प्रति 10 किलो कमजोर रहे। लेकिन राजस्थान के बीकानेर एवं नेवाई / टोंक तथा तेलंगाना के हैदराबाद में मूंगफली तेल के दाम में कुछ तेजी दर्ज की गई। 
ब्रांडेड तेल 
कोटा में ब्रांडेड तेल का दाम 150 रुपए उछलकर 3100 रुपए प्रति टीन (15 लीटर) पर पहुंचा और जयपुर तथा नेवाई में फिल्टर मूंगफली तेल की कीमतों में 60 से 100 रुपए प्रति 10 किलो की तेजी दर्ज की गई।