साप्ताहिक समीक्षा-चना
11-Nov-2024 07:51 PM
ग्राहकी का अभाव बना रहने से चना की कीमतों में गिरावट
नई दिल्ली। घबरहाट पूर्ण बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी का अभाव बना रहने से गत साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। ऑस्ट्रेलिया से नए माल का आयात शुरु होने, घरेलू प्रभाग में बिजाई की प्रक्रिया आरम्भ होने, त्यौहारी सीजन के समाप्त होने तथा पीली मटर का भारी आयात जारी रहने से देशी चना के दाम में अब नरमी का माहौल बनने लगा है। बड़ी-बड़ी बहुराष्ट्रीय कम्पनियो ने भारत को ऑस्ट्रेलियाई चना का शिपमेंट शुरू कर दिया है। वहां इस बार देशी चना का शानदार उत्पादन होने की उम्मीद है इसलिए भारत को अच्छी मात्रा में इसका निर्यात किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में इस बार चना का बम्पर उत्पादन होने वाला है और विशाल मात्रा में इसके आयात के लिए अगाऊ सौदे (फॉरवर्ड ट्रेनिंग) भी हो रहे है ,इस बार वहां चना की क्वालिटी भी पिछले एक दशक में सबसे अच्छी मानी जा रही है। ग्रेन कार्प एवं बिटेरा जैसी बड़ी कम्पनिया भारत को त्योहारी सीजन के समाप्त होने से चना की मांग सामान्य हो गई है जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ने लगा है। विशाल आयात के कारण चना के दाम में आगे और नरमी आ सकती है अप्रैल-अगस्त 2024 के दौरान भारत में करीब 3.70 लाख टन चना मंगाया गया जिसमें ऑस्ट्रलियाई चना की भागीदारी 75 हजार टन के करीब रही। दाल मिलर्स की मांग ठंडी बनी रहने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 175 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 6975 रुपए व राजस्थान लाइन 7075 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
देसी चना की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 150 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 6550/6600 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5800/6600 रुपए जयपुर 7200/7275 रुपए बीकानेर 6700/6900 रुपए किशनगढ़ 5800/6500 रुपए व कोटा 5000/6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/7350 रुपए अकोला 7050/7100 रुपए नागपुर 7250 रुपए उदगीर 6000/7000 रुपए व अहमदनगर 6800/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6700/6950 रुपए गंजबासोदा 6400/7000 रुपए सागर 6200/6700 रुपए दमोह 6200/6750 रुपए कटनी 6950/7000 रुपए व इंदौर 7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह कर्नाटक चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावटदेखी गयी और भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7300/7500 रुपए बीदर 5555/7011 रुपए गदग 5359/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 6950/7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8375/8750 रुपए भाटापरा 8450/8750 रुपए कटनी 8575 रुपए,गुलबर्गा 8600/8800 रुपए जलगांव 8700 रुपए इंदौर 8250/8550 रुपए जयपुर 8250 रुपए व कानपुर 8300/8350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
