साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
11-Nov-2024 06:31 PM
मांग सुस्त बनी रहने से मूंग की कीमतों में स्थिरता
नई दिल्ली। उपलब्धता बनी रहने व कमजोर मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में घट बढ़ देखी गयी। मूंग दाल में उठाव न होने के कारण दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली शांत बनी हुई है। जिस कारण बढ़ती कीमतों को समर्थन नहीं मिल रहा है। दाल मिलर्स की मांग शांत बनी रहने से गत साप्ताह दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 7000/7600 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
राजस्थान
उपलब्धता बनी रहने व ग्राहकी सुस्त पड़ने से गत साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6000/7400 रुपए जयपुर 7000/7600 रुपए सुमेरपुर 5500/7500 रुपए नागौर 7200/7900 रुपए मेड़ता 6500/7800 रुपए व किशनगढ़ 5500/7300 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही।
मध्य प्रदेश
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 6000/8250 रुपए इंदौर 7500/8100 रुपए करेली 5900/7700 रुपए व जबलपुर 6000/8300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से कर्नाटक मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 4000/8200 रुपए बीदर 7032/8251 रुपए हुबली 5263/7410 रुपए यादगीर 6575/8043 रुपए व गदग 6167/8069 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल मंदा दर्ज किया गया और सप्तहांत में भाव सोलापुर 7200/8300 रुपए लातुर 6000/8200 रुपए अकोला 6500/9000 रुपए ,बार्शी 7000/8200 रुपए, अहमदनगर 6500/8000 रुपए व दूधनी 6500/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर बनी रहने से ललितपुर मूंग की कीमतों में गत साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में 5800/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मूंग दाल
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9850/12100 रुपए जोधपुर 9350/9550 रुपए जयपुर 9600 रुपए भाटापारा 10500 रुपए जलगांव 10200 रुपए व इंदौर 9400/10500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
