साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
01-Nov-2025 08:48 PM
मूंग बाजार में गिरावट का रुख, दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त रहने से दबाव
चालू सप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। उत्पादक मंडियों में मूंग की उपलब्धता पर्याप्त बनी रहने के साथ ही ग्राहकी का समर्थन कमजोर रहने के कारण बाजार में भावों में मजबूती नहीं बनी। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, मूंग दाल में उठाव कमजोर रहने से दाल मिलर्स की लिवाली भी सुस्त रही। इससे न केवल बाजार में खरीदारी की गति धीमी हुई, बल्कि कीमतों पर निरंतर दबाव बना रहा। यदि आने वाले दिनों में मांग में सुधार नहीं होता और उत्पादक मंडियों में आवक अधिक बनी रहती है, तो मूंग की कीमतों पर दबाव लगातार बना रह सकता है। वहीं, लिवाली बढ़ने पर बाजार में स्थिरता आने और भावों में सुधार होने की संभावना बनी हुई है। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव राजस्थान लाइन 5000/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
राजस्थान
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बनी रहने व सुस्त मांग के चलते चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव जोधपुर 3000/7500 रुपए जयपुर 6900/7600 रुपए मेड़ता 4000/8300 रुपए नागौर 5000/7800 रुपए व किशनगढ़ 2500/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 4500/7700 रुपए इंदौर 7500/8000 रुपए जबलपुर 5500/7250 रुपए व हरदा 5700/8400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और सप्ताहांत में भाव लातुर 4000/9000 रुपए अकोला 6200/8250 रुपए ,बार्शी 3500/8000 रुपए,अहमदनगर 6500/9500 रुपए जलगांव 6800/9200 रुपए व खामगाव 4000/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
मांग सुस्त बनी रहने से गुजरात मूंग की कीमतों में इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में राजकोट 6500/7100 रुपए व दाहोद 7000/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मूंग दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10150/12000 रुपए जोधपुर 9000/9550 रुपए जयपुर 9100 रुपए भाटापारा 9600 रुपए जलगांव 9900 रुपए व इंदौर 9000/9600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
