साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
11-Nov-2024 07:57 PM
लिवाली कमजोर बनी रहने से मसूर की कीमतों में गिरावट
मुम्बई। बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। मसूर दाल में उठाव कमजोर बना रहने से मसूर में दाल मिलर्स की मांग सिमित बनी हुई है जिस कारण गत साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों पर दबाव देखा गया। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) के आकड़ों से पता चलता है कि सितम्बर में ऑस्ट्रेलिया से मसूर का निर्यात बढ़कर लगभग 92 हजार टन पर पहुंच गया जो अगस्त के शिपमेंट 65 हजार टन से काफी अधिक रहा। ऑस्ट्रेलिया से भारत को 32,282 टन टन मसूर का निर्यात किया गया। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से गत साप्ताह के दौरान 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में मुंद्रा 5900/5950 रुपए हजीरा 5950/6000 रुपए व कंटेनर कनाडा 6150/6200 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6200/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में वेसल 6375 रुपए व कंटेनर 6400/6425 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी गिरावट के असर व दाल मिलर्स लिवाली कमजोर पड़ने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6550 रुपए ,बूंदी 6975 रुपए उत्तरप्रदेश 7025 रुपए व देसी बड़ी 6675 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5800/5900 रुपए सागर 5600/6000 रुपए दमोह 5700/6250 रुपए इंदौर 6050 रुपए व कटनी 6650/6675 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
मांग सुस्त पड़ने से गत साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7100 रुपए मोटी 6700/6725 रुपए कानपुर 6550 रुपए व ललितपुर मोटी 5900/6025 रुपए छोटी 6300/6325 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6800 रुपए खुशरूपुर 6700 रुपए व मोकामा 6800 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर में भी गत साप्ताह के दौरान कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 6200 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह मसूर दाल की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जलगांव 7500 रुपए इंदौर 7550 रुपए बाढ़ 7700/8000 रुपए व खुशरुपुर 7700/8000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
