साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
01-Nov-2025 08:27 PM
लिवाली बढ़ने से मसूर की कीमतों में बढ़त
मुम्बई। बीते सप्ताह घटे भावों पर बिकवाली कम होने तथा लिवाली में सुधार दर्ज किए जाने के परिणामस्वरूप, चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सरकारी एजेंसी अबारेस के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में दलहनों का बिजाई क्षेत्र इस वर्ष पिछले रिकॉर्ड स्तर को पार कर नई ऊँचाई पर पहुंच गया है। किसानों के लिए शीतकालीन फसल चक्र में दलहन उत्पादन लाभदायक साबित हो रहा है। दक्षिणी प्रांतों में मसूर की खेती लगातार बढ़ रही है। 2025-26 सीजन में ऑस्ट्रेलिया में मसूर का कुल उत्पादन बढ़कर लगभग 17 लाख टन तक पहुँचने का अनुमान है, जो 1.50 टन प्रति हेक्टेयर की औसत उपज दर पर आधारित है। देश के पश्चिमी प्रांत गुजरात के प्रमुख बंदरगाहों — कांडला, मूंदड़ा और हजीरा — पर 28 अक्टूबर 2025 तक विदेशों से आयातित मसूर का पर्याप्त भंडार मौजूद था। कांडला बंदरगाह पर 38,190 टन, मूंदड़ा बंदरगाह पर 11,936 टन, तथा हजीरा बंदरगाह पर 5,781 टन मसूर का स्टॉक उपलब्ध था।
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5850/5900 रुपए हजीरा 5900/5950 रुपए व कंटेनर कनाडा 6150 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और भाव सप्ताहांत में ऑस्ट्रेलिया 6300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली बड़ी मसूर में 125 रुपए व छोटी मसूर 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 8250/8300 रुपए ,बूंदी 8550/8600 रुपए उत्तरप्रदेश 8750/8800 रुपए व देसी बड़ी 6800/6825 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली बेहतर होने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6400/6450 रुपए बीना 6200/6600 रुपए गंजबासोदा 6000/6600 रुपए सागर 5800/6150 रुपए दमोह 6200/6600 रुपए इंदौर 6000 रुपए करेली 6190/6510 रुपए व कटनी 6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
उत्तर प्रदेश
उपलब्धता कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 150/1300 रुपए व बड़ी मसूर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 9100 रुपए मोटी 6800 रुपए ललितपुर मोटी 5800/6100 रुपए छोटी 7800/8000 रुपए व उरई 5700/6100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी औ और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 7400 रुपए खुशरूपुर 7300 रुपए व मोकामा 7400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ सप्ताहंत में भाव 6400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
मसूर दाल
तुवर की तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7500 रुपए बाढ़ 8300/8600 रुपए, खुशरुपुर 8200/8500 रुपए, मोकामा 8300/8600 रुपए चंदौसी 9000/10000 रुपए व हैदराबाद 7750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
