साप्ताहिक समीक्षा-मटर
01-Nov-2025 08:18 PM
पीली मटर पर 30% आयात शुल्क लागू होने से मटर कीमते तेज
कानपुर। आयात शुल्क लागु होने से मटर में इस साप्ताह आयातकों व स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर रही जिससे चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर पीली मटर (Yellow Pea) पर कुल 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। मंत्रालय के अनुसार, इस शुल्क में 10 प्रतिशत सीमा शुल्क (Custom Duty) और 20 प्रतिशत कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर (AIDC) शामिल है। नया शुल्क 1 नवम्बर 2025 से प्रभावी होगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 31 अक्टूबर 2025 तक के बिल ऑफ लेडिंग (Bill of Lading) पर कोई शुल्क लागू नहीं होगा। पहले पीली मटर के आयात पर 31 मार्च 2026 तक शुल्क-मुक्त छूट दी गई थी, जिसे अब घटाकर 31 अक्टूबर 2025 तक सीमित कर दिया गया है। 1 नवम्बर 2025 से लागू होने वाले 30% आयात शुल्क ने मटर बाजार में तेजी का माहौल बना दिया है।
आने वाले सप्ताहों में आयात में कमी, घरेलू आपूर्ति पर दबाव, और मूल्य वृद्धि की संभावना बनी रहेगी। लंबी अवधि में यह कदम स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहित करने और आयात निर्भरता घटाने की दिशा में लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली मजबूत होने से इस साप्ताह आयातित मटर की कीमती में 175/250 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3650 रुपए रूस 3575 रुपए व मुद्रा कनाडा 3525 रुपए व रूस 34150/3475 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार कोलकाता मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कनाडा 3900/3950 रुपए व रूस 3700/3750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। स्टाकिस्टों की बिकवाली शांत पड़ने व मांग बेहतर होने से चालू सप्ताह के दौरान कानपुर मटर की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3700/3750 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 200/400 रुपए प्रति क्विंटल के जोरदार उछाल के साथ भाव सप्ताहंत में 3350/3650 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। लिवाली बढ़ने से राठ मटर में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 3200/3450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार महोबा मटर भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 3300/3500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। मांग बढ़ने से मऊरानीपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 3200/3400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बेहतर बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 200/500 रुपए प्रति क्विंटल का क्विंटल का जोरदार उछाल दर्ज किया गया और भाव सप्ताहांत में बीना 3200/3500 रुपए व दमोह 3250/3425 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मटर दाल
मटर की तेजी के समर्थन व दाल मिलर्स की बिकवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 4000/4050 रुपए व इंदौर 4200/4250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
