साप्ताहिक समीक्षा-मटर

17-Jan-2026 09:00 PM

लिवाली कमजोर पड़ने से मटर की कीमतों में गिरावट     
                                 
कानपुर। लिवाली और बिकवाली दोनों ही शांत बनी रहने के कारण चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में तेजी-मंदी का मिला-जुला रुख देखने को मिला। बाजार में मांग और आपूर्ति संतुलित रहने से भाव सीमित दायरे में घूमते रहे। हालांकि सप्ताहांत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई अहम खबर के बाद मटर की कीमतों को मजबूत समर्थन मिला और बाजार में तेजी दर्ज की गई। चीन द्वारा कनाडाई मटर पर लगाए गए 100 प्रतिशत आयात टैरिफ को हटाने की घोषणा के बाद वैश्विक मटर बाजार में हलचल तेज हो गई। पल्सेस कनाडा ने चीन के इस फैसले का स्वागत किया है। यह टैरिफ 1 मार्च 2026 से पूरी तरह हट जाएगा, जिससे कनाडा को अपने सबसे महत्वपूर्ण निर्यात बाजारों में से एक चीन तक दोबारा सीधी पहुंच मिल सकेगी। गौरतलब है कि यह 100 प्रतिशत आयात शुल्क मार्च 2025 में लगाया गया था, जिसके चलते कनाडाई मटर का चीन को निर्यात लगभग ठप हो गया था। वर्ष 2019 से 2024 के बीच कनाडा ने चीन को लगभग 3.7 अरब डॉलर मूल्य की मटर का निर्यात किया था, जिससे चीन कनाडाई मटर का सबसे बड़ा खरीदार रहा है। इस फैसले को भारत के लिहाज से भी राहत भरी खबर माना जा रहा है। चीन का बाजार खुलने से कनाडा में मटर के भाव बढ़ने की संभावना है, जिसका सीधा असर भारत में आयात पड़ताल पर पड़ेगा। आयात लागत बढ़ने की स्थिति में भारतीय बाजार में उपलब्धता पर दबाव बन सकता है। व्यापारिक जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कीमतों में संभावित मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी दिख सकता है और आने वाले दिनों में भारतीय मटर बाजार में तेजी का रुख बन सकता है। फिलहाल सप्ताहांत में इसी उम्मीद के चलते मटर की कीमतों में सुधार देखा गया है।
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने  से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट   देखी गयी और इसगिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3850/3875 रुपए रूस 3775 रुपए व मुद्रा कनाडा 3800/3825 रुपए व रूस 3750/3775 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार चालू सप्ताह के दौरान कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी  देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 4150 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3700/4000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। मांग कमजोर पड़ने से महोबा मटर में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी  और भाव सप्ताहंत में 3800/4300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने उरई मटर में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 3600/3900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर मे भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में 3600/3700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस  साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बीना 3500/3750 रुपए व दमोह 3500/3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
मटर दाल  
मांग बढ़ने  से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कानपुर 4500/4550 रुपए व इंदौर 4650/4700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।