साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

11-Nov-2024 06:18 PM

लिवाली शांत बनी रहने से तुवर की कीमतों में घट बढ़                                                               

मुम्बई। बढ़े भावो पर बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी मंदी का रुख रहा। तुवर दाल में मांग सुस्त बनी रहने तुवर में मिलर्स की लिवाली शांत रही जिस कारण तुवर की कीमतों पर दबाव देखा गया। कर्नाटक में तुवर फसल की स्थिति अच्छी नवंबर माह के अंतिम साप्ताह में नयी फसल की आवक शुरू हो सकती है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से गत साप्ताह चेन्नई तुवर लेमन में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 9900/9950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। जबकि मुंबई अफ्रीकन तुवर में इस साप्ताह कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 7400/7500 रुपए ,गजरी 7250/7300 रुपए मलावी 7100 रुपए डोडोमो 7050/7100 रुपए व सूडान 10550/10600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

बर्मा  

निर्यात मांग सुस्त पड़ने से बर्मा तुवर में इस सप्ताह 5 डॉलर प्रति टन की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 1105 डॉलर प्रति टन रह  गयी।    

दिल्ली 

पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 150 रुपए व देसी तुवर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी और इस  गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 10200/10250 रुपए महाराष्ट्र लाइन 10700 रुपए व कर्नाटक लाइन 10900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

महाराष्ट्र 

दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 9500/11000 रुपए अकोला 10600/10850 रुपए नागपुर 10600/10800 रुपए  लातूर 10800/11000 रुपए व अहमदनगर 10000/10200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   

कर्नाटक   

बढे भावो पर लिवाली शांत पड़ने से गत साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 11000/11400 रुपए यादगीर 10500 रुपए रह गयी।    

मध्य प्रदेश

लिवाली सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़  देखी गयी और इस घट बढ़  के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 11100/11200 रुपए जबलपुर 8000/10200 रुपए पिपरिया 7500/10900 रुपए व करेली 8500/10000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

अन्य 

मांग सामान्य बनी रहने से रायपुर तुवर में गत साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 10800/11100 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह  गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर में भी गत साप्ताह के दौरान कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 9000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  

तुवर दाल 

लिवाली शांत बनी रहने से गत साप्ताह  के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 14825/15875 रुपए, कटनी फटका 14700/14900 रुपए, अकोला 15500/16500 रुपए,लातूर फटका 16500/16700 रुपए, गुलबर्गा फटका 15200/1610000 रुपए व कानपुर फटका 14700/15100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।