साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

25-Oct-2025 06:41 PM

बिकवाली कमजोर पड़ने व मजबूत मांग के समर्थन से तुवर तेज   
                                                              
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर (अरहर) की कीमतों में तेजी का रुख बना रहा। उत्पादक मंडियों में आवक कमजोर बनी हुई है, वहीं दाल मिलर्स की ओर से मजबूत मांग के कारण तुवर के बढ़ते दामों को समर्थन मिला है। सीमित आपूर्ति और त्योहारी सीजन की बढ़ती खपत की वजह से बाजार में तुवर की उपलब्धता कमजोर पड़ गई है। वहीं, मिलर्स की ओर से खरीदारी तेज होने के चलते कीमतों में और बढ़ोतरी दर्ज की गई। लिवाली बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5550/5600 रुपए गजरी 5250/5300 रुपए मटवारा 5300/5350 रुपए मलावी 5000/5050 रुपए व सूडान 7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 175 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6700/6725 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
आयातित     
निर्यायको की बिकवाली कमजोर पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 15 डॉलर प्रति टन की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 755 डॉलर प्रति टन हो गयी। इसी प्रकार अफ्रीकन तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 15/20 डॉलर प्रति टन की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 610 डॉलर मटवारा 560 डॉलर अरुषा 590 डॉलर व गजरी 580 डॉलर प्रति टन हो गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 150 रुपए प्रति व देसी तुवर में 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7125 रुपए व देसी 7300/7400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
बिकवाली कमजोर बनी रहने व लिवाली बढ़ने से चालू  साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/250 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6200/7450 रुपए अकोला 7325/7500 रुपए लातूर 7300/7400 रुपए नागपुर 7400/7450 रुपए व हिंगणघाट 6500/7180 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
कर्नाटक   
लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/250 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6800/7551 रुपए रायचूर 6948/7011 रुपए बीदर 6835/7641 रुपए व तालिकोट 6940/7285 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।    
मध्य प्रदेश
मांग में सुधार होने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7400/7700 रुपए जबलपुर 5000/6500 रुपए करेली 4900/6851 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से कानपुर तुवर में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 6400 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। इसी प्रकार रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत  में 7400/7650 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।  
तुवर दाल 
तुवर की तेजी के समर्थन व त्यौहारी मांग बनी रहने  से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/300  रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की  गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 9750/10550 रुपए, कटनी फटका 9800/10000 रुपए, अकोला 10100/11000 रुपए,लातूर फटका 10800/11000 रुपए, गुलबर्गा फटका 10000/10700 रुपए व कानपुर फटका 10000/10100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।