साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

01-Nov-2025 08:33 PM

सिमित मांग के चलते तुवर की कीमतों में उतार-चढ़ाव 
                                                             
मुम्बई। बढ़े भावों पर मांग सीमित बनी रहने के कारण चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी-मंदी का रुख देखा गया। उत्पादक मंडियों में आवक कमजोर बनी हुई है। वहीं, शादी-लगन का सीजन शुरू होने से आने वाले दिनों में दाल मिलर्स की ओर से तुवर की मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिससे कीमतों मर बढ़त देखी जा सकती है।  लिवाली बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5600/5650 रुपए गजरी 5300/5350 रुपए मटवारा 5350/5400 रुपए मलावी 5000/5050 रुपए व सूडान 7000/7050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधरकर सप्ताहंत में 6650/6675 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
आयातित     
निर्यात मांग सुस्त पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 740 डॉलर प्रति टन रह गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए प्रति व देसी तुवर में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7050 रुपए व देसी 7400/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
बिकवाली कमजोर बनी रहने व लिवाली बढ़ने से चालू  साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6200/7400 रुपए अकोला 7200/7400 रुपए लातूर 7200/7260 रुपए नागपुर 7400 रुपए हिंगणघाट 6500/7150 रुपए व अहमदनगर 7100/7300प्रति क्विंटल हो गयी।   
कर्नाटक   
लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/7400 रुपए रायचूर 6669/7011 रुपए बीदर 6825/7374 रुपए व तालिकोट 6341/7019 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
मध्य प्रदेश
मांग सिमित  बनी रहने से  मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7400/7700 रुपए जबलपुर 5000/6500 रुपए करेली 2500/6600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
कानपुर तुवर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में 6400 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। इसी प्रकार रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत  में 7400/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
तुवर दाल 
मांग सिमित बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की  गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10175/10700 रुपए, कटनी फटका 9850/10050 रुपए, अकोला 10100/11000 रुपए,लातूर फटका 10800/11000 रुपए, गुलबर्गा फटका 9800/10600 रुपए व कानपुर फटका 9900/10000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।