साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
17-Jan-2026 08:54 PM
तुवर बाजार में तेजी का माहौल, कमजोर आवक से भावों को मिला समर्थन
मुम्बई। चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण बाजार में बेहतर बनी हुई मांग रहा। दाल मिलर्स और थोक उपभोक्ताओं की लगातार खरीदारी से तुवर के भावों को मजबूती मिली और अधिकांश प्रमुख बाजारों में कीमतें ऊपरी स्तर पर कारोबार करती रहीं।पोंगल और मकरसंक्रांति जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण इस साप्ताह उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक अपेक्षाकृत कमजोर रही। किसानों की सीमित बिक्री और मंडियों में कम आवक की स्थिति ने आपूर्ति पक्ष को दबाव में रखा, जिससे बाजार में उपलब्धता घट गई। कमजोर आवक को देखते हुए स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स की मांग मजबूत बनी रही। भविष्य में आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के चलते व्यापारियों ने सक्रिय लिवाली की, जिससे तुवर की बढ़ती कीमतों को और अधिक समर्थन मिला।बाजार सूत्रों के अनुसार, जब तक मंडियों में आवक में उल्लेखनीय सुधार नहीं होता, तब तक तुवर की कीमतों में मजबूती का रुख बने रहने की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों में आवक बढ़ने की स्थिति में कीमतों में कुछ हद तक स्थिरता या सीमित उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग मजबूत बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5900/5950 रुपए गजरी 5800/5850 रुपए मटवारा 5700/5750 रुपए मलावी 5250/5300 रुपए व सूडान 7100/7150 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली बेहतर होने से चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 275 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल के साथ भाव सप्ताहंत में 7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
आयातित
निर्यात मांग बेहतर होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 10 डॉलर प्रति टन का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में 820 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग मजबूत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 300 रुपए व देसी तुवर में भी 300 रुपए प्रति क्विंटल की जोरदार बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7475/7500 रुपए व देसी 7700/7800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में तुवर की उपलब्धता कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की मजबूत मांग के चलते इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 200/400 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 6300/7750 रुपये,अकोला 7750/7800 रुपये, लातूर में 7600/7750 रुपये, नागपुर में 7800 रुपये, बार्शी 6500/7600 रुपये व उदगीर में 7000/7600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक
लिवाली बेहतर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/350 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7300/8100 रुपए रायचूर 7175/7551 रुपए बीदर 6306/7919 रुपए व तालिकोट 5929/7809 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
मांग बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7500/7700 रुपए जबलपुर 5000/7200 रुपए पिपरिया 6000/7300 रुपए व करेली 6191/6912 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 7600/7950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्तहांत में भाव 6700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 300/600 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10400/11050 रुपए, कटनी फटका 10325/10525 रुपए, अकोला 10600/11400 रुपए,लातूर फटका 11600/11800 रुपए, गुलबर्गा फटका 9800/11000 रुपए व कानपुर फटका 10100/10200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
