साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
07-Feb-2026 08:30 PM
बिकवाली के दबाव व कमजोर मांग से तुवर कीमतों में नरमी
मुम्बई। बढ़े हुए भावों पर बिकवाली का दबाव बढ़ने तथा लिवाली का रुख शांत पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ऊँचे स्तर पर बने भावों को देखते हुए व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने मुनाफावसूली को प्राथमिकता दी, जिससे बाजार में नरमी का माहौल बन गया। उत्पादक मंडियों में नई तुवर की उपलब्धता लगातार बढ़ रही है। जैसे-जैसे कटाई एवं आवक में तेजी आ रही है, बाजार में आपूर्ति का दबाव बढ़ता जा रहा है। नई फसल की बढ़ती उपलब्धता को देखते हुए स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स की ओर से खरीदारी कमजोर बनी हुई है, जिससे कीमतों पर और दबाव देखने को मिला। आगे आने वाले दिनों में मंडियों में तुवर की आवक और बढ़ने की संभावना है। जिस कारण कीमतों में और गिरावट देखी जा सकती है।
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग मजबूत बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6750/6800 रुपए गजरी 6650/6700 रुपए मटवारा 6600/6650 रुपए मलावी 6150/6200 रुपए व सूडान 8050/8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली कमजोर पड़ने से चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 7900/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
आयातित
निर्यात मांग शांत पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 20 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज किया गया और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 920 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 200 रुपए व देसी तुवर में भी 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8300 रुपए व देसी 8700/8800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में तुवर की उपलब्धता बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 200/300 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 7300/8711 रुपये,अकोला 8450/8500 रुपये, लातूर में 8600/8700 रुपये, नागपुर में 8400/8450 रुपये, बार्शी 7500/8300 रुपये व उदगीर में 7000/8500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक
लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 8200/9011 रुपए रायचूर 5509/8620 रुपए बीदर 6565/8700 रुपए व तालिकोट 6032/9035 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मांग सुस्त पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8300/8400 रुपए जबलपुर 6000/7900 रुपए पिपरिया 5500/8100 रुपए व करेली 6501/7651 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा गिरवाट के असर व मांग कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 8400/8900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह ४00 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7500/7600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 300/400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 12325/13075 रुपए, कटनी फटका 11700/11900 रुपए, अकोला 12100/13100 रुपए,लातूर फटका 12600/12800 रुपए, गुलबर्गा फटका 11500/13000 रुपए व कानपुर फटका 11400/11500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
