साप्ताहिक समीक्षा- उड़द

11-Nov-2024 06:23 PM

आवक का दबाव बढ़ने से उड़द में लिवाल कमजोर 
                                                 
चेन्नई। उत्पादक मंडियों में देसी उड़द की उपलब्धता बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से गत साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर व चंदौसी लाइन में उड़द की आवक शुरू हो गयी है। बढ़ती आवक को देख दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मांग कमजोर रही जिस कारण उड़द की कीमतों पर दबाव देखा गया। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से  चेन्नई उड़द में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8425 रुपए व एसक्यू 9225 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मुंबई उडद भी गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 8650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
बर्मा 
निर्यात मांग कमजोर पड़ने  से चालू साप्ताह दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 15 डॉलर व एसक्यू में 15 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 990 डॉलर व एसक्यू 1085 डॉलर प्रति टन रह गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स लिवाली कमजोर पड़ने से  गत साप्ताह के दौरान दिल्ली उड़द एफएक्यू में  75रुपए व एसक्यू में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8550/8575 रुपए व एसक्यू 9500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश 
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से  चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 150/300 प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव  सप्ताहांत में अशोकनगर 5000/7500 रुपए जबलपुर 5500/8000 रुपए करेली 5301/6818 रुपए दमोह 5500/8100 रुपए व इंदौर 7500/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।    
महाराष्ट्र 
मांग सुस्त पड़ने से गत साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में अकोला 8700 रुपए लातूर 6000/8300 रुपए सोलापुर 6100/8600 रुपए दुधनी 6000/8850 रुपए व अहमदनगर 5500/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य  
लिवाली कमजोर पड़ने से गत साप्ताह आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट उड़द में 125 रुपए व विजयवाड़ा उड़द में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट   देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 8900 रुपए व विजयवाड़ा 9000 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में चंदौसी 8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उड़द दाल 
लिवाली सुस्त बनी रहने से  गत साप्ताह के दौरान उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी  देखी गयी और इस नरमी  के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10850/11550 रुपए भाटापारा 11100/11200 रुपए जलगांव 11700 रुपए मेरठ 9500/10000 रुपए व इंदौर 10000/11700 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।