साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

01-Nov-2025 08:38 PM

सुस्त मांग के चलते उड़द की कीमतों में गिरावट  

चेन्नई। उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख इस सप्ताह भी जारी रहा। बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ने और उपभोक्ता मांग सुस्त रहने के चलते भाव कमजोर बने हुए हैं। पोर्ट पर आयातित उड़द की उपलब्धता बनी रहने के साथ-साथ घरेलू मंडियों में भी आवक में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे कीमतों पर दबाव और गहरा गया है। फिलहाल खुदरा और थोक दोनों स्तरों पर खरीदारी में उत्साह नहीं दिख रहा है, जिससे व्यापारी व स्टॉकिस्ट भी सीमित खरीदारी कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मांग में सुधार नहीं होता या तब तक कीमतों में स्थिरता आने की संभावना कम है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व  मांग सुस्त पड़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी  और इस गिरावट के साथ भाव एफएक्यू 6750 रुपए और एसक्यू उड़द के भाव 7400/7425 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इसी तरह, मुंबई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 75 रुपये प्रति क्विंटल की मंदी देखी गई और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में 6850 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 25 डॉलर और एसक्यू में 15 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 740 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 815 डॉलर प्रति टन रह  गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से  इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7100 रुपए और एसक्यू 7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
मध्य प्रदेश
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5000/7050 रुपए,करेली 3950/6000 रुपए गंजबासोदा 4000/5800 रुपए और इंदौर में 6500/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से  इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 7300 रुपए, लातूर में 4000/6400 रुपए, जलगांव 6450/6850 रुपए बार्शी 3000/6800 रुपए सोलापुर 4000/7300 रुपए व अहमदनगर 4000/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य 
लिवाली कमजोर बनी रहने से  कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी  के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7300 रुपए व विजयवाड़ा में 7250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कोटा उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहंत में 4000/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी  और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9050/10800 रुपए, भाटापारा 8800/9100 रुपए, जलगांव में 9350 रुपए, मेरठ 7600/8600 रुपए और इंदौर  9000/12000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।