सरकार द्वारा घोषित तुवर सरकारी खरीद लक्ष्य
29-Jan-2026 08:17 AM
सरकार द्वारा घोषित तुवर सरकारी खरीद लक्ष्य
(मात्रा-लाख टन में)
कर्नाटक-9.67
महाराष्ट्र-3.37
तेलंगाना-1.71
कुल-14.75
★ इसके आलावा अन्य राज्य गुजरात में घोषणा अभी फ़िलहाल नहीं।
★ कर्नाटक की मंडियों में अभी तक नही बन पाया फसल का दबाव। महाराष्ट्र, कर्नाटक में फसल की क्वालिटी अच्छी नहीं, शुरूआती दिनों में मौसम ने दिया था साथ परन्तु अब मौसम सही नहीं।
★ म्यांमार में हुए SAAF 2026 में म्यांमार किसानों व कारोबारियों का मानना है कि वहां भी तुवर उत्पादन 3 लाख टन में सिमट सकता है जो पहले 3.5 लाख टन था, पुराना स्टॉक 50 हजार टन बताया गया।
★ अप्रैल से दिसंबर तक करीब 11.67 लाख टन तुवर आयात होने की उम्मीद जो गत सीजन में 11.14 लाख टन था।
★ घटते भावों और उत्पादन घटने के कारण दिसंबर में तुवर आयात 2.21 लाख टन होने की उम्मीद।
★ पहले अप्रैल से नवम्बर तक जो भी आयात हुआ था वे गत वर्ष की समानअवधि से कम था।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि चालू वित्त वर्ष में तुवर का आयात रिकॉर्ड मात्रा में यानी 13-14 लाख टन पहुँच सकता है।
