सरसों बाजार अपडेट – कीमतें बढ़ी अब आगे क्या
17-Jan-2026 01:02 PM
सरसों बाजार अपडेट – कीमतें बढ़ी अब आगे क्या
(एमएसपी रबी 2026: ₹6,200 प्रति क्विंटल)
★ देश के प्रमुख बाजारों में सरसों के भाव इस समय एमएसपी से काफी ऊपर बने हुए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि बुवाई बढ़ने के बावजूद बाजार का रुख मजबूत है।
सरसों भाव स्थिति
★ जयपुर, चरखी दादरी और आगरा बाजारों में सप्ताह-दर-सप्ताह ₹100–175 प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गई है, जो मांग के बेहतर रहने और सीमित बिकवाली को दर्शाती है।
★ भरतपुर में भाव लगभग स्थिर हैं, जिससे वहां मांग–आपूर्ति संतुलित दिखती है। जनवरी के भाव अधिकांश बाजारों में दिसंबर और अक्टूबर के औसत से ऊपर बने हुए हैं, जो बाजार को सपोर्ट दे रहा है।
~~~~~~~~~
सरसों तेल बाजार
★ कच्ची घानी और एक्सपेलर तेल के भावों में जनवरी में हल्की रिकवरी देखी गई है। सप्ताह के दौरान ₹8–35 प्रति 10 किलो की तेजी दर्ज हुई है। हालांकि भाव दिसंबर औसत से ऊपर हैं, लेकिन अब भी नवंबर–अक्टूबर के स्तर से नीचे चल रहे हैं, जिससे मांग में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिलते हैं।
~~~~~~~~
बुवाई और फसल स्थिति:
★ सरसों की बुवाई लगभग 89.36 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है, जो पिछले साल और समान अवधि दोनों से अधिक है। फिलहाल फसल की स्थिति ठीक बताई जा रही है, लेकिन अच्छी पैदावार और तेल की रिकवरी के लिए समय पर बारिश जरूरी है। बारिश नहीं होने पर दाने का आकार और तेल अंश प्रभावित हो सकता है।
~~~~~~
आगे का रुख
★ अधिक बुवाई के बावजूद मौसम को लेकर अनिश्चितता और गुणवत्ता से जुड़ी आशंकाओं के कारण सरसों के भावों को सपोर्ट मिलने की संभावना बनी हुई है। जैसे-जैसे ठण्ड घटेगी, तेल की डिमांड निकल सकती है जिससे नज़रों में मजबूती आ सकती है।
★ निकट अवधि में सरसों बाजार का रुख स्थिर से मजबूत बना रह सकता है।
