सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
24-Jan-2026 08:12 AM
सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
आज सुबह जारी एक्सपोर्ट सेल्स डेटा के अनुसार 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में सोयाबीन की बिक्री 24.5 लाख मीट्रिक टन रही, जो चालू मार्केटिंग वर्ष का उच्चतम स्तर है। यह बिक्री पिछले सप्ताह की तुलना में 18.6% अधिक और पिछले वर्ष की समान अवधि से 63.97% ज्यादा रही। चीन 13.04 लाख मीट्रिक टन की खरीद के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा। इसके अलावा अनजान गंतव्यों के लिए 3,38,300 मीट्रिक टन और मिस्र को 2,18,300 मीट्रिक टन सोयाबीन की बिक्री दर्ज की गई।
इसी सप्ताह सोयाबीन मील की बिक्री 4,12,671 मीट्रिक टन रही, जो 2,00,000 से 5,00,000 मीट्रिक टन के अनुमान दायरे के ऊपरी सिरे के करीब रही। वहीं सोयाबीन तेल की बिक्री 10,499 मीट्रिक टन रही, जो 5,000 से 25,000 मीट्रिक टन के अनुमान के निचले हिस्से में रही।
सीएफटीसी के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार तक सट्टेबाजों ने सोयाबीन फ्यूचर्स और ऑप्शंस में अपनी नेट लॉन्ग पोजीशन से 2,901 कॉन्ट्रैक्ट घटाए, जिससे कुल नेट लॉन्ग पोजीशन 10,060 कॉन्ट्रैक्ट पर आ गई।
