सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
27-Jan-2026 08:08 AM
सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
एक्सपोर्ट इंस्पेक्शंस आंकड़ों के अनुसार 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह में सोयाबीन का शिपमेंट 13.24 लाख मीट्रिक टन (48.7 मिलियन बुशल) रहा। यह पिछले सप्ताह से 1.54% कम रहा, लेकिन पिछले वर्ष की समान अवधि से 79.45% अधिक है। इस दौरान चीन सबसे बड़ा खरीदार रहा, जहां 8,97,459 मीट्रिक टन सोयाबीन भेजा गया। इसके अलावा मेक्सिको को 1,02,064 मीट्रिक टन और इटली को 67,547 मीट्रिक टन की शिपमेंट हुई।
विपणन वर्ष में अब तक सोयाबीन का कुल शिपमेंट 2.067 करोड़ मीट्रिक टन (759.4 मिलियन बुशल) रहा है, जो साल-दर-साल आधार पर 37.5% अधिक है।
शुक्रवार को जारी एक्सपोर्ट सेल्स आंकड़ों के अनुसार विपणन वर्ष में सोयाबीन की बिक्री 3.3035 करोड़ मीट्रिक टन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 22% कम है, जबकि USDA ने 15% गिरावट का अनुमान लगाया था। यह USDA के अनुमान का 77% है और सामान्य गति से 8 प्रतिशत अंक पीछे है।
AgRural के अनुसार ब्राजील में गुरुवार तक सोयाबीन फसल की कटाई 4.9% हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की 2.9% की गति से आगे है। देश के कुल सोयाबीन उत्पादन का अनुमान 0.6 लाख मीट्रिक टन बढ़ाकर 18.10 करोड़ मीट्रिक टन कर दिया गया है।
