सोया, पाम और सनफ्लावर तेल की कीमतें धीरे-धीरे रही है बढ़।

16-Jul-2025 05:32 PM

सोया, पाम और सनफ्लावर तेल की कीमतें धीरे-धीरे रही है बढ़।
कांडला पोर्ट
★ देश की प्रमुख तेल मंडियों में कांडला में बीते दो हफ्तों में खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है।
RBD पामोलीन:
★ 1 जुलाई को कीमत ₹1135/10 किलो थी, जो बढ़ते-बढ़ते 16 जुलाई को ₹1170/10 किलो पर पहुंच गई। यानी कुल ₹35 की बढ़त।
सोया डिगम:
★ 1 जुलाई को ₹1133 से शुरू होकर 16 जुलाई को ₹1161 तक पहुंच गया। बाजार में ₹28 की तेजी देखने को मिली।
सोया रिफाइंड:
★ 1 जुलाई को ₹1160/10 किलो से शुरू होकर 16 जुलाई को ₹1190/10 किलो तक पहुंच गया। यानी कुल ₹30 की बढ़त।
CPO हाईसी:
★ इसमें भी ₹1070 से बढ़कर ₹1103 तक की मजबूती दर्ज की गई। यानी ₹33 का इजाफा।
सनऑयल रिफाइंड:
★ हालांकि इसमें ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहा, लेकिन 1 से 11 जुलाई तक ₹1390 पर स्थिर रहने के बाद, 16 जुलाई को इसकी कीमत ₹1385 दर्ज की गई, यानि ₹5 की मामूली गिरावट।
★ प्रमुख कारन  अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी।
★ आगामी त्योहारी सीजन से पहले घरेलू मांग में धीरे-धीरे हो रही वृद्धि। 
★ भविष्य में कीमतों को मिल सकता है और समर्थन।