सोयाबीन: खरीफ 2024 में पहला अग्रिम उत्पादन अनुमान

12-Nov-2024 11:03 AM

सोयाबीन: खरीफ 2024 में पहला अग्रिम उत्पादन अनुमान
★ पहले अग्रिम उत्पादन अनुमान के अनुसार खरीफ 2024-25 के दौरान 133..6 लाख टन सोया उत्पादन अनुमान।
★ 10 वर्षों में खरीफ 2015 के दौरान सबसे कम 85.7, खरीफ 2022 में सबसे अधिक 150 लाख टन सोया उत्पादन अनुमान दिया गया।
★ खरीफ 2023 में 130.6 लाख टन व चालू खरीफ 2024 में 133.6 लाख टन सोया का अग्रिम उत्पादन अनुमान दिया गया।
★ पिछले 4 वर्षों से भारत में सोया उत्पादन में अच्छी बढ़त देखी गयी। जिसके फलस्वरूप उपलब्धता बनी रही साथ ही अफ्रीकन देशों से भी सोया आयात किया गया। हालाँकि अब कीमतें कम होने के कारण आयात घटा।
★ सोया की कीमतों को समर्थन देने के लिए आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी की गयी जिसके बाद सोया के भाव मंडियों में 200-300 रुपए बढे।
★ मंडियों में नई सोया की आवक जोरदार परन्तु भाव अभी भी MSP से नीचे।
★ चालू खरीफ सीजन में कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान,गुजरात से सोया की सरकारी खरीद जारी कुल खरीद लक्ष्य 32.23 लाख टन में से अब तक 33,660 टन सोया की सरकारी खरीद की गयी।
★ सबसे अधिक खरीद तेलंगना से 0.22 लाख टन की गयी, यह खरीद 25 सितम्बर से 23 दिसंबर 2024 तक चलेगी।
★ मध्य प्रदेश से 6500 टन सोया खरीद की गयी, खरीदे 21 अक्टूबर 2024 से 18 जनवरी 2025 तक चलेगी।
★ मंडियों में नई सोया की जोरदार आवक।
★ उपलब्धता बढ़ने से सोया प्लांट में 11 नवम्बर को देखी गयी गिरावट परन्तु सोया रिफाइंड की कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिली।
★ 11 नवम्बर में उज्जैन में 13 हजार बोरी 4000/4450 रुपए, गंजबासोदा में 15000 बोरी 4350 रुपए व कोटा में 11000 बोरी 4000 रुपए पर बिकी।
★ जालना में नई सोया 3500/3550 रुपए पर बिकी।
★ नई सोया में नमी की मात्रा अब अच्छी परन्तु बढ़ते उत्पादन व आवक के कारण भाव घटे।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि जैसे-जैसे सरकारी खरीद बढ़ेगी कीमतों को मिल सकता है मामूली समर्थन।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ ब्राजील में सोया बिजाई गुरुवार तक 67% पहुंची, औसत से 6% कम।
★ ब्राजील से 1-15 नवम्बर तक 10 लाख टन निर्यात किया गया, इसी अवधि के दौरान मक्का निर्यात 17 लाख टन पहुंचा।