तीन महीने का राशन एक साथ बांटा जायेगा

12-May-2025 09:11 AM

तीन महीने का राशन एक साथ बांटा जायेगा
★ केंद्र सरकार राज्यों को जून, जुलाई और अगस्त महीने का राशन मई में ही एक साथ उठाने और बांटने की अनुमति दी।
★ FCI में बड़ी मात्रा में गेहूं और चावल का स्टॉक उपलब्ध। नया गेहूं भी आ रहा है, इसलिए गोदामों में जगह बनाने की जरूरत है।
★ हर महीने करीब 50 लाख टन अनाज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में बांटा जाता है। साल भर में करीब 600 लाख।
★ 27 अप्रैल तक केंद्र के पास 661.7 लाख टन अनाज स्टॉक में था, जो पूरे साल की ज़रूरत से ज्यादा है।
★ पहले भी कोविड के दौरान भी दो महीने का राशन एक साथ बांटा गया था।
★ इससे गोदामों में जगह खाली होगी और नया अनाज स्टोर किया जा सकेगा।
★ ऐसा होने से खुले में अनाजों की उपलब्धता बढ़ेगी।
★ इस सर्कुलर और युद्ध के विराम की ख़बरों के बाद कल दिल्ली गेहूं 50 रुपए घटा था।