Home News

तुवर में तेजी का रुख, कमजोर आवक और सीमित बिकवाली से बाजार मजबूत

02-Nov-2026 06:53 PM

तुवर में तेजी का रुख, कमजोर आवक और सीमित बिकवाली से बाजार मजबूत

घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने और दाल मिलों की मांग में सुधार आने से घरेलू बाजार में तुवर की कीमतों में आज तेजी दर्ज की गई। उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक बेहद सीमित बनी हुई है।

वहीं, स्टॉकिस्ट ऊंचे भावों की उम्मीद में बिकवाली से परहेज कर रहे हैं, जिससे बाजार में उपलब्धता लगातार कम बनी हुई है। मंडियों में आवक का अभाव और दाल मिलर्स की बेहतर लिवाली तुवर बाजार को मजबूती प्रदान कर रही है।

चेन्नई में लेमन तुवर के भाव 200 रुपए बढ़कर 9,650 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। वहीं, देसी तुवर में भी 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। अकोला में देसी तुवर के भाव 10,400/10,450 रुपए , नागपुर में 10,450/10,500 रुपए तथा कटनी में 10,450/10,500 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए।

आगे का बाजार रुख: फिलहाल तुवर की सीमित उपलब्धता और स्टॉकिस्टों की कमजोर बिकवाली कीमतों को समर्थन दे रही है। यदि दाल मिलों की मांग इसी प्रकार बनी रहती है और मंडियों में आवक नहीं बढ़ती, तो निकट अवधि में बाजार में तेजी का रुख जारी रह सकता है। हालांकि, आयातित तुवर की उपलब्धता और विदेशी बाजारों के भावों पर भी नजर रखना जरूरी होगा।