दलहन अपडेट: मजबूत ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के बावजूद चना-मसूर कीमतों में मजबूती
11-Feb-2026 10:14 AM
दलहन अपडेट: मजबूत ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के बावजूद चना-मसूर कीमतों में मजबूती
★मजबूत ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के दबाव के बीच सीमित किसान बिक्री से चना और मसूर के दाम संभले हुए हैं। मसूर के थोक भाव पोर्ट पर करीब 660 ऑस्ट्रलाई डॉलर प्रति टन तक पहुंच गए हैं, जो महीनेभर में 20 डॉलर की बढ़ोतरी दर्शाता है। ★दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया ने 4.10 लाख टन मसूर निर्यात किया, जो पिछले साल से काफी अधिक है। इस महीने भी दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया से बड़े कार्गो लोड होने वाले हैं।
★किसान सीमित मात्रा में बिक्री कर रहे हैं और ऊंचे भाव पर ही स्टॉक निकाल रहे हैं। इससे बाजार में शॉर्ट पोजिशन बनने से दामों में उछाल देखा गया। कनाडा में भी इसी तरह की स्थिति है, जहां चीन के साथ संबंध सुधरने से मांग बढ़ी है।
★चना ब्रिस्बेन डिलीवरी पर 630 डॉलर प्रति टन के आसपास कारोबार कर रहा है, जो जनवरी मध्य से 5 डॉलर ऊपर है। दिसंबर में चना निर्यात 5.88 लाख टन रहा, जो अनुमान से बेहतर है। हालांकि मजबूत डॉलर कीमतों की तेजी को सीमित कर रहा है।
★भारत में रबी फसल को लेकर कुछ चिंता बनी हुई है, जिससे भारतीय मांग में हलचल देखी जा रही है। रमजान से बांग्लादेश की खरीद सुस्त पड़ सकती है, लेकिन पाकिस्तान बाजार में सक्रिय है।
★किसानों की संतुलित बिक्री रणनीति ने बाजार को सहारा दिया है और आपूर्ति फिलहाल मांग का पीछा नहीं कर रही है।
