देसी चना – बुवाई और बाजार की स्थिति
05-Nov-2025 07:49 PM
राजकोट के व्यावसायिक कारोबारी गौरव बगडाइ के अनुसार, देशी चना की उपलब्धता इस समय काफी कम है।
गौरव जी के अनुसार, यदि मांग बढ़ती है तो गुजरात पोर्ट पर चना की कीमतें 5,900–6,000 रुपये प्रति क्विंटल तक जा सकती हैं, जबकि मांग न बढ़ने पर यह 5,500–5,800 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रह सकती हैं।
बीज की मांग पूरे देश में दिखाई दे रही है।
गुजरात और मध्य प्रदेश में बुवाई की स्थिति अच्छी रहने की संभावना है क्योंकि मिट्टी में नमी पर्याप्त है।
वहीं, राजस्थान में कई हिस्सों में भारी बारिश होने के कारण किसान गेहूं की बुवाई को प्राथमिकता दे सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया से व्यापार पिछले वर्ष की तुलना में फिलहाल कम है, लेकिन भविष्य में यह व्यापार बढ़ सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया इस समय भारत को ही सबसे बड़ा खरीदार मान रहा है।
गौरव बगडाइ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से होने वाले आयात पर नजर बनाए रखें, क्योंकि वही आगे बाजार की दिशा तय करेगा।
नवंबर शिपमेंट के रेट, जो नीचे में 475–480 डॉलर प्रति टन तक आ गए थे, अब लगभग 520 डॉलर के आसपास पहुंच गए हैं। यह सारा माल भारत पहुंचने पर लगभग 5,300–5,500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर रह सकता है।
ऑस्ट्रेलिया से एक जहाज भारत और पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुका है, जिसकी गुणवत्ता बहुत अच्छी बताई जा रही है और यह जहाज हाजिर बाजार के भावों के अनुरूप बिक रहा है।
हर उछाल पर तैयार माल (रेडी स्टॉक) कम करते रहना चाहिए और नवंबर शिपमेंट का माल लेते रहना उचित रहेगा।
*व्यक्तिगत विचार
