TUAR KHARIF SOWING

03-Aug-2024 11:00 AM

खरीफ 2024 फसलों की बिजाई में बढ़ोत्तरी। बिजाई 2021, 2022 व 2022 के समानअवधि से अधिक

तुवर की बिजाई

तिथि: बिजाई (लाख हेक्टेयर में)

02.08.24-41.89

02.08.23-33.27

29.07.22-36.11

29.07.21-41.75

★ उपरोक्त आकड़ों के अनुसार तुवर बिजाई पिछले तीन वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंची, गत वर्ष के मुकाबले बिजाई 8.62 लाख हेक्टेयर अधिक।

★ प्रमुख उत्पादक राज्य कर्नाटक व महाराष्ट्र में समय पर हुई बारिश से बिजाई बढ़ी साथ ही ऊंची कीमतों को देख किसानों की दिलचस्पी बढ़ी।

★ तुवर बिजाई लगभग समाप्ति की ओर।

★ मौसम फसल के अनुकूल रहा तो इस वर्ष अच्छे उत्पादन की उम्मीद।

★ लगभग सभी तुवर उत्पादक क्षेत्रों में बारिश हो चुकी है।

★ अब फसल को बारिश की एक दो महीने तक जरुरत नहीं, देखना होगा आगामी समय में मौसम कैसा रहता है।

★ कुल मिलाकर तुवर का उत्पादन पिछले तीन वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है जिससे विदेशों से आत्मनिर्भरता घटेगी।

★ पिछले एक सप्ताह से तुवर बाजारों में उथल-पुथल देखी गयी, अफ्रीका के निर्यातक बढती बिजाई को देख घटा रहे हैं भाव जिसका असर म्यांमार पर भी पड़ा।

★ जनवरी से जुलाई तक म्यांमार से 2.02 लाख टन तुवर निर्यात की गयी।

★ मई में निर्यात उच्चतम 40,572 टन पहुंचा जनवरी से मार्च तक प्रति माह करीब 30 हजार टन निर्यात किया गया परन्तु जून में घटकर 26,868 टन हुआ।

★ म्यांमार में नई फसल का उत्पादन 3-3.25 लाख टन दर्ज किया गया।

★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि आगामी दिनों में म्यांमार से तुवर आयात घटेगा परन्तु अफ्रीकन देशों से बढ़ सकता है।

★ कीमतों की बात करें तो बढ़ती उपलब्धता को देख पिछले 1-1.5 महीने से कीमतों पर भारी दबाव बना।

★ सरकार की मध्यस्थता से मोजाम्बिक से भी तुवर आयात हुआ शुरू, बड़ी मात्रा में पोर्ट पर होगा तुवर का आयात।

★ मोजाम्बिक, मालावी में फंसे कंटेनर/शिपमेंट अब पास हो रहे हैं जिसे आने में 20-25 दिन लग सकते हैं।

★ अफ्रीकन देशों में नई तुवर का आयात अगस्त के अंत से शुरू होने की सम्भावना।

★ अभी जो माल आ रहा है उसमें नमी की मात्रा अधिक, क्वालिटी भी अच्छी नहीं।

★ खराब मौसम के कारण अफ्रीकन देशों में तुवर उत्पादन 6-6.5 लाख टन पहुंचने की उम्मीद जो पहले 7-7.5 लाख टन अनुमानित था।

★ आगामी त्यौहारी मांग को देखते हुए तुवर की कीमतों में मामूली बढ़त की उम्मीद।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Increase in sowing of Kharif 2024 crops. Sowing more than the same period of 2021, 2022 and 2022

Tuvar sowing

Date: Sowing (in lakh hectares)

02.08.24-41.89

02.08.23-33.27

29.07.22-36.11

29.07.21-41.75

★ According to the above data, Tuvar sowing reached the highest level in the last three years, sowing 8.62 lakh hectares more than last year.

★ Sowing increased due to timely rains in major producing states Karnataka and Maharashtra, as well as farmers' interest increased seeing the high prices.

★ Tuvar sowing is almost nearing completion.

★ If the weather remains favorable for the crop, good production is expected this year.

★ Almost all the tur producing areas have received rain.

★ Now the crop does not need rain for a month or two, we will have to see how the weather remains in the coming time.

★ Overall, the production of tur can reach the highest level in the last three years, due to which self-reliance from foreign countries will decrease.

★ Turtle markets have seen turmoil for the last one week, African exporters are reducing prices seeing the increasing sowing, which also affected Myanmar.

★ From January to July, 2.02 lakh tonnes of tur was exported from Myanmar.

★ Exports reached a high of 40,572 tonnes in May. From January to March, about 30 thousand tonnes were exported per month, but decreased to 26,868 tonnes in June.

★ The production of new crop in Myanmar was recorded at 3-3.25 lakh tonnes.

★ I Grain India believes that in the coming days, tur imports from Myanmar will decrease, but may increase from African countries.

★ Talking about prices, there has been a lot of pressure on prices for the last 1-1.5 months due to increasing availability.

★ Tuvar import from Mozambique also started with the mediation of the government, large quantities of Tuvar will be imported at the port.

★ Containers/shipments stuck in Mozambique, Malawi are now being passed, which may take 20-25 days to arrive.

★ Import of new Tuvar in African countries is likely to start from the end of August.

★ The goods that are coming now have high moisture content, the quality is also not good.

★ Due to bad weather, Tuvar production in African countries is expected to reach 6-6.5 lakh tons, which was earlier estimated to be 7-7.5 lakh tons.

★ A slight increase in Tuvar prices is expected in view of the upcoming festive demand.