USDA जुलाई 2024 रिपोर्ट: सोयामील
13-Jul-2024 09:29 AM
USDA जुलाई 2024 रिपोर्ट: सोयामील
★ विश्व में सोया का उत्पादन बढ़ने से क्रशिंग बढ़ी और सोयामील का उत्पादन भी बढ़ा।
★ USDA के अनुसार विश्व में सोयामील उत्पादन गत वर्ष से 128.6 लाख टन बढ़कर 2711.6 लाख टन, घरेलू खपत 112 लाख टन बढ़कर 2656.3 लाख टन, सीजन के अंत में विश्व में सोयामील स्टॉक 18.7 लाख टन उछलकर 155.3 लाख टन का दिया गया अनुमान।
★ भारत में सोयामील का उत्पादन गत सीजन से 80 हजार टन घटकर 88 लाख टन, निर्यात 3.5 लाख टन घटकर 12 लाख टन रहने का दिया गया अनुमान। घरेलू खपत गत सीजन से 4.4 लाख टन बढ़कर 76.3 लाख टन के आकड़े दिए गये।
★ ब्राजील में सोयामील उत्पादन गत सीजन के बराबर 415.8 लाख टन व अर्जेंटीना में 35 लाख टन बढ़कर 312 लाख टन के आकड़े दिए गये।
★ अर्जेंटीना में सोयामील निर्यात गत वर्ष से 29 लाख टन उछलकर 273 लाख टन का दिया गया अनुमान।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
USDA July 2024 Report: Soymeal
★ Due to increase in world production of soybean, crushing increased and soymeal production also increased.
★ According to USDA, world soymeal production increased by 128.6 lakh tonnes from last year to 2711.6 lakh tonnes, domestic consumption increased by 112 lakh tonnes to 2656.3 lakh tonnes, at the end of the season, world soymeal stock jumped by 18.7 lakh tonnes to 155.3 lakh tonnes.
★ Soymeal production in India was estimated to fall by 80 thousand tonnes to 88 lakh tonnes from last season, exports fell by 3.5 lakh tonnes to 12 lakh tonnes. Domestic consumption increased by 4.4 lakh tonnes from last season to 76.3 lakh tonnes.
★ Soymeal production in Brazil has remained the same as last season at 415.8 lakh tons and in Argentina it has increased by 35 lakh tons to 312 lakh tons.
★ Soymeal export in Argentina has jumped by 29 lakh tons from last year and is estimated at 273 lakh tons.
